March 8, 2026

विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान का प्रारंभ

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद, ग्राम भूपानि स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने आज शुक्रवार से “विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान” शुरु किया है। यह विश्वस्तरीय सेवा अभियान 1 जुलाई 2025 से आरम्भ होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगा।

इस अभियान के तहत् सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने, अपने सभी सदस्यों सहित समाज के सम्पन्न व्यक्तियों से, अपनी एक महीने की आय को, जुलाई माह में बेसहारा लोगों को भोजन-कपड़ा और कुछ आर्थिक सहायता प्रदान करने के निमित्त लगाने की करबद्ध अपील की थी। इसी अपील के मध्य नजर आज मानवता के कल्याण हेतु फरीदाबाद सहित देश-विदेश के कई भागों में जरूरतमंद सजनों को गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले व विभिन्न गाँवो से खोज-खोज कर भोजन, कपड़े व कुछ धनराशि प्रदान की जा रही है। इस तरह आत्मीयता के भाव से ओत-प्रोत हो, ये सदस्य समाज के लाचार व बेसहारा सजनों तक प्रसन्नतापूर्वक उनका हक पहुँचा रहे हैं।

हमारे पूछने पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि जनसेवा की इस लहर में केवल ट्रस्ट के सदस्य ही नहीं अपितु कोई भी भाग ले सकता है और अपने घरों अथवा तिजोरियों में पड़ी दीन-दुखियों की अमानत को, उन तक सही सलामत पहुँचा कर, ईश्वर की शुभाषीष प्राप्त कर सकता है। यही मानव-धर्म कहता है। अत: इस धर्म अनुसार भूल कर भी उनकी अमानत मे ख़्यानत नहीं करनी।

हमारे यह पूछने पर कि इस तरह कितने सजनों तक सहायता प्रदान करने की आपकी योजना है, उन सदस्यों ने उत्तर दिया कि हमारा प्रयास तो इस तरह चल रहा है कि फरीदाबाद शहर का कोई भी योग्य बेसहारा परिवार हमारी नजर से न छूट जाए। अन्यथा तो इस संदर्भ में जहाँ फरीदाबाद के गाँव व शहर में इलाहदा-इलाहदा, कम से कम दस हजार सजनों तक तो यह सेवा पहुँचाने का प्रयास किया ही जा रहा है वही वैश्विक स्तर पर लाखो जरूरमंदों तक उनका हक पहुँचाने का प्रयास हो रहा है।

हमारे यह पूछने पर कि इससे आपको क्या लाभ मिलेगा, ट्रस्ट के प्रवक्ता ने कहा कि जो आनन्द इस तरह दूसरों के हित के निमित्त अपने स्वार्थ का त्याग करने से हमे मिल रहा है वह कदाचित् अर्जित सम्पत्ति या धन-धान्य अथवा अन्य संसाधनों का स्वयं उपभोग करने से कभी प्राप्त नहीं हो सकता। सबकी जानकारी हेतु सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चलाया गया