March 8, 2026

सरकारी विभागों के विवाद में पंचायत भवन हाे रहा जर्जर, जिम्मेदारी माैन

Faridabad/Alive News : नगर निगम और अन्य विभागों के बीच विवाद के चलते करोड़ों रुपये का पंचायत भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हाे रहा है। जिम्मेदार इस मामले में मौन बने हुए हैं। सरकार ने भवन काे जिला परिषद भवन बनाने के लिए 2022 में डेढ़ करोड़ रुपये का अनुदान दिया था। इधर नगर निगम ने भवन पर ढाई करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स लगा दिया है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से पंचायत विभाग भवन का जीर्णोद्धार  नही कर रहा है। विभाग काे चिंता है कि यदि उन्होंने भवन का जीर्णोद्धार कर दिया और निगम ने इसे सील कर दिया ताे उनका अनुदान व्यर्थ में खर्च हाे जाएगा।

1996 में बनाया गया था भवन पंचायत भवन 12 करोड़ रुपये की लागत से 1996 में बनाया गया था। पहले यहां पर राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रम, शादी – विवाह का आयाेजन हाेता था। यहां पर 10 कमरे वातानुकूलित बनाए गए थे और जिला परिषद कार्यालय बनाया गया था। बल्लमगढ़ में एसडीएम कार्यालय नहीं था। 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चाैटाला यहां पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए आए थे। उन्हाेंने पंचायत भवन काे बल्लभगढ़ उपमंडल का कार्यालय परिसर बनाने की घाेषणा कर दी। इसके बाद यहां पर 2004 में एसडीएम, पुलिस उपायुक्त सहित किए गए थे। दाे फरवरी – 2022 काे बल्लमगढ़ उप मंडलीय कार्यालय परिसर नया बना दिया गया और इसका उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने कर दिया। इसके बाद काफी कार्यालय नए परिसर में बना दिए गए।

भवन काे दुरुस्त कराने काे मिला अनुदान सरकार ने पंचायत भवन काे जिला परिषद का भवन बनाने के लिए डेढ़ कराेड़ रुपये का अनुदान दे दिया। पंचायत भवन काे जिला परिषद का भवन बनाने के लिए डेढ़ कराेड़ रुपये का अनुदान दे दिया। पंचायत विभाग तैयार था, तभी तहसील में बैठेने मामला दायर कर दिया कि यह भुमि सरप्लस की है और इसकी मलकियत जिला प्रशासन की है न की पंचायत विभाग की। अब यह मामला काेर्ट में निबटा है ताे नगर निगम ने ढाई कराेड़ रुपये का प्राेपर्टी टैक्स लगाया हुआ है। निगम ने स्पष्ट कह दिया है कि यदि उनका टैक्स जमा नहीं किया ताे वह भवन काे सील कर देगा।

अब प्रशासनिक अधिकारी इस असमंजस की स्थिति में हैं कि नगर निगम काे ढाई कराेड़ रुपये का प्रॉपर्टी  टैक्स काैन सा विभाग दे। क्याेंकि पंचायत विभाग ने यह भवन एसडीएम काे किराये पर दिया हुआ था। एसडीएम ने दूसरे विभागाें के अधिकारियाें काे यहां पर बैठाया था। इस तरह से सरकारी विभागाें के आपसी विवाद में यह कराेड़ाें रुपये का भवन धीरे- धीरे खंडहर हाे रहा है।

क्या कहना है अधिकारी का

पंचायत भवन का प्राेपर्टी टैक्स देने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में अधिकारियाें की बैठक हाे चुकी है। उपायुक्त ने एसडीएम बल्लमगढ़ से दूसरे सरकारी विभागाें से टैक्स का रुपये लेने के लिए कहा है। जल्दी ही विवाद का निपटारा हाे जाएगा। और यहां जिला परिषद भवन बनाने का काम शुरु कर दिया जाएगा। भवन की मलकियत भी जिला परिषद की हाेगी।
– प्रदीप कुमार, जिला पंचायत  एंव विकास अधिकारी फरीदाबाद