Faridabad/Alive News: गांव प्याला में बिजली विभाग की टीम ने एक मकान पर बिजली चोरी पकड़ी जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग अपने आप को बिजली विभाग का कर्मचारी बता कर उनकी छतों पर चढ़ गए और वीडियो बनाने लग गए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक मकान में महिला नहा रही थी उस नहाती हुई महिला का भी वीडियो बना लिया। इस विडियो को लेकर ग्रामीणों ने उन लोगों पर आपत्ति जताई तो उन्होंने डिलीट नही की । इस विडियो को डिलीट करने को लेकर ग्रामीणों और करीब छह-सात विडियो बनाने वाले लोगों के साथ विवाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब उनसे बिजली विभाग होने की आईडी मांगी तो वह लोग नही दिखा पाए।
दूसरी ओर बिजली निगम के कार्यकारी अभीयंता संजय मंगला ने बताया कि विभाग को प्याला गांव से बिजली चोरी करने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस को लेकर चार जई और तीन कर्मचारी कुछ गांव में चोरी पकड़ने के लिए गए थे जिस मकान में कुंडी डाल कर बिजली चोरी की जा रही थी। उसकी वीडियो कर्मचारी ने बनाई जिस को लेकर मकान मालिक और उसके परिवार ने चार जई और तीन विभाग के कर्मचारियों को साथ मारपीट की उनके फोन तोड दिए गए।
जो आरोप ग्रामीणों ने लगाए है वह सरासर निराधार है। यह सारा प्रोपेगेंडा कार्रवाई से बचने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया विभाग की ओर से मकान मालिक पर बिजली चोरा और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और उनके फोन तोड़ने पर मुकदमा थाना सेक्टर-58 की सीकरी चौकी में दर्ज करा दिया गया हैं।

