Faridabad/Alive News: दयालबाग स्थित सुरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया । इसके बाद प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स संगठन (दिल्ली ) की अध्यक्ष पारूल सिंह, राकेश कुमार, डेंटल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान डा. अश्विनी प्रुथी,विद्यालयके मुख्य निर्देशक एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सत्येंद्र भड़ाना और प्रधानाचार्य शुभ्रता सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस दौरान सत्येंद्र भड़ाना ने कहा कि स्कूल में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। इससे अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे और इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। स्कूल में मेडिकल रूम की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मेडिकल रूम में प्राथमिक चिकित्सा बाक्स, आक्सोमीटर, व्हीलचेयर, आरामदायक बिस्तर, दवाइयां, नर्स और प्रशिक्षित स्वास्थ्य सहायक मौजूद रहेंगे। जिससे छात्र और अध्यापकों को समय पर प्राथमिक इलाज मिल सकेगा। प्रधानाचार्य शुभ्रता सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दि है। उन्होंने खिलाड़ी साहिल बिधुड़ी को भी सम्मानित किया।

