Faridabad/Alive News: नीलम गोल चक्कर पर बनी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की लगी प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रंग पोत दिया । इस कारण कांग्रेस नेता में नाराजगी देखी गई । कांग्रेस नेता ने इसे बीजेपी और आरएसएस की शरारत और पुलिस की नाकामी बताया है क्योकि करीब दो महीने पहले भी यही घटना हुई थी।
5 मई को असामाजिक तत्वों ने जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर रंग पोता था। जिसके बाद इस प्रतिमा को प्रशासन द्वारा साफ करवाया गया था। दो महीने पूरे भी नहीं हुए कि आज बुधवार को फिर असामाजिक तत्वों ने नेहरू की प्रतिमा पर स्प्रे से चमकीला रंग लगा दिया। जब पहले नेहरू की प्रतिमा पर रंग लगाया था तो पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन किसी अपराधी को पकड़ा नहीं थी। अगर उन्होंने पहले ही किसी अपराधी को पकड़ा होती तो आज असामाजिक तत्वों की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती। अगर भारतीय कानून में देखा जाए तो महापुरुषों की प्रतिमा को खराब किए जाने पर धारा लगाई जाए तो वह हत्या से कम नहीं है। सिर्फ नेहरू की प्रतिमा पर ही रंग क्यों लगाया जा रहा है। इस पर सरकार को सख्त से सक्त कार्यवाही करनी चाहिए। इस सब का जिम्मेदार अगर कोई है तो वह फरीदाबाद की नाकाम पुलिस और हरियाणा सरकार है।
इस दौरान कांग्रेसी विधायक अफताब अहमद, कांग्रेस के वरिष्ट नेता विजय प्रताभ, कांग्रेसी नेता उपकार सिंह और अन्य नेता भी मौजूद रहे।
कांग्रेस के वरिष्ट नेता विजय प्रताभ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए बताया कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल नेहरू हिंदुस्तान बनने से पहले जो साढ़े नौ साल अंग्रेजो की जेल में रहे जो हिंदुस्तान के पहले प्रधानमंत्री बने जिनका दुनिया में नाम है इतने बड़े इतिहासकार, स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और राजनीतिज्ञ की हम रक्षा नहीं कर पा रहे है इससे जादा बेशर्मी की बात और क्या है। बीजेपी की सरकार में बैठे विख्यात मानसिकता के लोग वही इसे बार – बार करा रहे यह दिखाने के लिए कि उनकी कितनी ओछी मानसिकता है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर हो रहा है यह लोग स्मार्ट सिटी का डिनडोरा पिटते है। फरीदाबाद की शान है नीलम चौक जहां कैमरे ही नहीं है। बिना कैमरे के सरकार किस तरह लोगों की रक्षा करेंगे । नेहरू की प्रतिमा पर जो यह बार – बार इस तरह की हरकत हो रही है इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बीजेपी नेताओं की बनती है।
कांग्रेसी विधायक अफताब अहमद ने कहा कि यह सरकार ऐसी है जो हमारे महापुरुषों की रक्षा नहीं कर पा रही है वो आम जनो की रक्षा कैसे कर पाएगी।

