March 8, 2026

पौधे लगाओ, हरियाली बढ़ाओ अभियान शुरू

Faridabad/Alive News: मानव सेवा समिति ने पौधे लगाओ, हरियाली बढ़ाओ अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत समिति ने मंगलवार को राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज सेक्टर – आठ में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। समिति के कालेज प्रागंज में अमरूद, नींबू, चीकू, शरीफा तथा आम के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

समिति के पर्यावरण संरक्षण टीम की प्रभारी प्रतिमा गर्ग की मौजूरइगी में आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष कैलाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमर बंसल, चेयरमैन प्रोजेक्टर संजीव रमा सरना, क्षेत्र प्रबंधन परमेश्वरी कासवान, संतोष दहिया, सरिता गुप्ता, मीनाक्षी गर्ग, सावित्री मोर, अनुराधा ढ़ाडा, रीना कपूर, नीलम राठी, सोनिया, छवि ने संकल्प लिया कि वह 31 जुलाई तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे। सभी पौधों की देखभाल की जाएगी।