March 8, 2026

नगर निगम ने वसूला एक करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स

Faridabad/Alive News: नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में बड़ी सफलता हासिल की है। निगम के अधिकारियों ने सरकारी और निजी प्रॉपर्टियों से कुल एक करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराया।

निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने लोगों से अपील की है कि सभी प्रॉपर्टी मालिक समय पर अपना टैक्स भरें ताकि शहर का विकास तेजी से हो सके। उन्होंने कहा कि टैक्स भरना नागरिकों की जिम्मेदारी है, और इसका सीधा फायदा शहर की सुविधाओं में होता है।

वहीं, जिन प्रॉपर्टियों पर 31 लाख रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया था, ऐसी सात यूनिट्स को निगम ने सील कर दिया है।

नगर निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सभी बकायेदारों से टैक्स वसूला जा सके और शहर को बेहतर बनाया जा सके।