August 12, 2026

कांईम ब्रांच ने लड़ाई झगड़े के मामले में पांच आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : काईम ब्रांच ने लड़ाई झगड़े के मामले में थाना सराय ख्वाजा की पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सराय ख्वाजा में रीता निवासी अशोका एनक्लेव पार्ट-1 निवासी महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 29 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे घर की दुसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के लोगों ने घर की घंटी बजाई। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि रमेश, सतनाम और उसका भतीजा और 3-4 औरते दरवाजे पर तथा तीन-चार आदमी घर के बाहर खड़े थे। दरवाजा खोलते ही सतनाम ने उसे थप्पड मारा और घर में घुसकर उसके पति को खींच कर बाहर लाया। जिसके बाद बाहर खडे लड़कों ने उसके पति को लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया। आसपास भीड को इक्कठा होता देख सभी लोग वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लविश, सतनाम निवासी सेक्टर-64 फरीदाबाद, रमेश, मनोज व रिजवान निवासी अशोका पार्ट-1, सेक्टर 34 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता के घर की टंकी से पानी निकलने के कारण आरोपी के घर की दिवार खराब हो रही थी, जिसके लिए उसने काफी बार बोला था। जिसके बाद वो उसके घर गये जहां पर उनकी कहा सुनी हो गई, जिसके बाद ये शिकायतकर्ता के पति को बाहर लेकर आये और उसके साथ मार पीट की।