March 8, 2026

फेक आईडी बना कर अश्लील बाते करने वाला आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : लड़की के नाम से फेक आईडी बना कर अश्लील बाते और अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया आरोपी पहले लडकियों के नाम से फर्जी आईडी बनाता था। उसके बाद वह सोशल मिडिया पर लडकियों से बाते करता और बाद में उनके पास विडियों कॉल करके अश्लील हरकते करता था। आरोपी राजपुरा, पंजाब में एक प्राइवेट कम्पनी में काम करता है। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया की एनआईटी में एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि कोई व्यक्ति उसके पास लडकी के नाम से सोशल मिडिया पर फर्जी आईडी बना कर मैसेज करता था। जिसके कुछ समय बाद वह विडियों कॉल करके उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अवी रावत (उम्र24) निवासी रघुवीर कॉलोनी बल्लभगढ फरीदाबाद हाल विश्वकर्मा कॉलोनी, राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को गिरफ्तार किया है।