March 8, 2026

दो दिन पहले हुई बारिश से रोशन नगर की गलियों में जमा हुआ पानी, आवागमन बाधित

Faridabad/Alive News: दो दिन पहले हुई बारिश के कारण रोशन नगर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक हर जगह पानी भर गया है। जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किचड़ होने से कई वाहन फिसलते हुए भी नज़र आए।

बीते दिनों में हुई झमाझम बारिश के चलते रोशन नगर की सड़कों व गलियों में निकासी का प्रबंध न होने से पानी भर गया है जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है। भारी जलभराव के कारण ट्रैफिक भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई जगह दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, वहीं स्कूल बसें और ऑटो फंसने की घटनाएं भी सामने आई हैं। किचड़ के कारण बाइक और स्कूटर भी फिसलते हुए दिखाई दिए।

स्थानीय निवासी बोले

हर साल थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें तालाब बन जाती हैं। नगर निगम केवल मानसून से पहले योजनाएं बनाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं होता।

राजेश वर्मा, स्थानीय निवासी

हर बार थोड़ी सी बारिश में रोशन नगर डूब जाता है। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और दुकानों तक ग्राहक भी नहीं आ सके है।

सिमरन शर्मा, स्थानीय निवासी