June 8, 2026

टेलिग्राम टास्क के माध्यम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के जरिए ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर थाना एनआईटी की पूलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है और उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

सैक्टर 25 निवासी एक व्यक्ति ने पूलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 मई को इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था। जहां उसने डैली टास्क के नाम का विज्ञापन देखा जिस पर क्लिक करते ही मैं एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जहां पर ठगों ने टेलीग्राम टास्क के रुप में होटलों को लाईक करने का काम दिया व टास्क पुरा करने के बाद उसके खाता में 150 रुपये भेजे। जिसके बाद उसे प्रीमियम टास्क ग्रुप मे जोडकर उससे टास्क के नाम पर अलग-अलग ट्रान्जेक्शन के माध्यम से 84,500 रुपये ठगो ने खाता में डलवा लिए तथा जब उसने पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने टेलीग्राम ग्रुप बंद कर दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जोधपुर जिला जरलानी गांव निवासी अजय ( उम्र 28) व सुभाष (उम्र 29) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ आरोपी अजय ने बताया कि वह खाताधारक है। उसने अपना खाता आगे सुभाष को दे दिया था। वह और सुभाष एक ही गांव के रहने वाले है तथा खेतीबाडी का काम करते है। उनके खाते में ठगी के कुल 40,000 रुपये आये थे।