March 8, 2026

डीएवी स्कूल सेक्टर-49 में तीन दिवसीय हिंदी विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Faridabad/Alive News: सेक्टर-49 सैनिक कालोनी के डी.ए.वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 26 से 28 जून 2025 तक हिंदी विषय की तीन दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य राजन गौतम ने पहुंचने पर सभी मास्टर ट्रेनर पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य के प्रेरक शब्दों से हुआ जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के क्लस्टर में विभिन्न विद्यालयों के हिंदी शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षण में नवीनता लाने के लिए शिक्षण की विभिन्न तकनीकों से शिक्षकों को अवगत कराया गया । विषय को अधिक रुचिकर बनाने की अनेक गतिविधियों से‌ शिक्षकों को परिचित करवाया गया।

विद्यार्थियों के स्तरानुसार ब्लूम टैक्सोनोमी पर आधारित आदर्श प्रश्न पत्र का निर्माण, आदर्श पाठ योजना एवं परियोजना कार्यों पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने इन सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया ताकि विद्यार्थियों को इन सभी तकनीकों से लाभान्वित किया जा सके और शिक्षण के स्तर को और अधिक बेहतर बनाया जा सके जा सके। कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।