March 8, 2026

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते में 42 ठग गिरफ्तार, लाखों की रकम बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 21 से 27 जून के बीच, साइबर थानों की टीमों ने 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनसे कुल ₹3,20,558 की रकम बरामद की है। साइबर पुलिस ने इस दौरान 12 मामलों को हल किया और 201 शिकायतों का निपटारा करते हुए ₹6,72,813 की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ब्लॉक करवाई है, जिससे लोगों को और नुकसान होने से बचाया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कृष्णा, तेज़ भवन, अनिल, संजय, रॉकी, मुकेश, अतुल, मोहम्मद साहिद, असलम गोरी, सफ़न बेलिम, मोहम्मद रकिन, राजेश, सुनील, मनीष, बबलू मीणा, खेमराज, वरुण, दिनेश, अशोक, नकुल, मुकद्दर ख़ान, साबिर ख़ान, रहिस ख़ान, शिवम्, जतिन, रणजीत, सुनील, दीपांशु, अशीम अंसारी, शिवम् कुमार, अभिषेक, परमार आर्यन, नौसाद, विपिन, काफ़िल अहमद, दुष्यंत, रजनीश, सुशांत, अजय, धनंजय, सूरज, विकाश के नाम शामिल है।

कैसे करते हैं साइबर ठग लोगों को शिकार?
पुलिस ने बताया कि ठग सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से लोगों को मैसेज या लिंक भेजते हैं। वे ज्यादा मुनाफे का लालच देकर लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ते हैं और शेयर मार्केट में पैसा लगवाते हैं। शुरुआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीतते हैं, फिर बड़ी रकम लगवाते हैं। जब लोग ज्यादा पैसा भेज देते हैं तो ठग उन्हें ब्लॉक कर देते हैं और गायब हो जाते हैं।

पुलिस की अपील:
अगर किसी को इस तरह का मैसेज, कॉल या ऑफर आए तो सतर्क रहें। यह साइबर ठगी हो सकती है। साइबर ठगी होने पर क्या करें, तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। नजदीकी साइबर थाने में जाकर लिखित शिकायत करें।

जागरूक रहें, ठगी से बचें।