June 8, 2026

अवैध खनन में पलवल जिले में कार्यवाही, हाईवा जब्त

Palwal/Alive News: जिला खनन विभाग ने रसूलपुर रोड पर लोहागढ गांव में अवैध खनन में संलिप्त हाईवा को जब्त किया है। हाईवा द्वारा बिना ई रवाना बिल के यमुना रेत का ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि खनन रक्षक अमित कुमार, एचसी गौरा सिंह व एएसआइ रविदत्त की संयुक्त टीम द्वारा के निरीक्षण के दौरान। यह कार्यवाही की गई। जब्त किए हाईवा को आरटीए यार्ड में खड़ा करा दिया है।

जिला खनन अधिकारी कमलेश ने बताया कि जिला प्रशासन अवैध खनन पर शिकंजा कसने के साथ – साथ पलवल को पूर्णत : अवैध खनन मुक्त जिला के लिए कृतसंकल्प है, जिसके लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे है। उन्होने बताया की मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग स्वयं खनन विभाग की हर प्रकार की गतिविधियों की मानिटरिंग कर रहे है।