Faridabad/Alive News: माता अमृतानंदमयी हॉस्पिटल ने आगे बढ़कर शहर के विकास के लिए निगम के खाते मे 1 करोड़ 96 लाख रुपए का संपत्ति कर जमा कराया है।
माता अमृतानंदमयी अस्पताल फरीदाबाद ने शहर के विकास में भागीदार बनते हुए 1करोड़ 96 लाख रुपए से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम के खाते में जमा कराया है और संदेश दिया है कि शहर के सभी प्रॉपर्टी धारक यदि समय से अपना प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम को जमा कराएंगे तो निश्चित ही फरीदाबाद शहर का विकास भी तेज गति के साथ आगे बढ़ेगा।
निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने माता अमृतानंदमयी अस्पताल प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि अस्पताल के नगर निगम ने जो टैक्स जमा कराया है वह निश्चित ही शहर के विकास में हितकारी होगा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का धन्यवाद भी व्यक्त किया और अन्य संस्थाओं से भी अपील की है कि वह अपना संपत्ति कर नगर निगम में माता अमृतानंदमयी अस्पताल की तर्ज पर स्वयं निगम खाते में आकर जमा कराएं। ताकि सभी संपत्ति करदाताओं की सहभागिता से शहर स्वच्छ, सुंदर और विकसित बन सके ।

