March 7, 2026

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी आग

Faridabad/Alive News: ग्रीनफील्ड इलाके में शुक्रवार देर रात इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। युवक गुरुग्राम से एक इलेक्ट्रिक स्कूटी किराए पर लेकर घर जा रहा था। अचानक उसमें आग लग गई। उसने स्कूटी को साइड में खड़ा करके उस पर लोगों की सहायता से मि‌ट्टी डालकर आग को बुझाया। बदरपुर बार्डर में रहने वाले विकास ने बताया कि उन्होंने पांच जून को एक कंपनी से स्कूटी किराए पर ली थी। जिससे वह राइडिंग सर्विस में काम कर रहे थे।

शुक्रवार शाम भी वह एक सवारी को गुरुग्राम छोड़कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह ग्रीनफील्ड इलाके के पास पहुंचे, स्कूटी में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों ने स्कूटी से निकलते आग और धुआं की देखा तो तुरंत स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी किया। मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मिलकर मिट्टी डालकर आग को बुझाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इससे पहले 12 जून को सेक्टर- 15 में लैटरी फटने से इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई थी।