June 12, 2026

आईपीओ में निवेश के नाम पर 30 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: आईपीओ में निवेश के नाम पर धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना NIT की पुलिस ने एक आरोपी को फलौदी, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत मे पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सैनिक कॉलोनी, सेक्टर-49 में रहने वाले व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर सर्फिंग कर रहा था जहां पर उसने शेयर मार्केट मे निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का एक विज्ञापन देखा तथा अपना विवरण भरा, इसके बाद उसके पास व्हॉटसप पर एक कॉल आया और उसको एक व्हॉटसप ग्रुप मे जोडा गया, जहां शेयर मार्केट मे निवेश के लिए टिप्स दिये जाते थे। इसके बाद उसे मिरे एसेट द्वारा एम स्टॉक नामक एप डाउनलोड करने को कहा तथा आईपीओ मे निवेश कर 100% रिर्टन का भरोसा दिया। जिस पर शिकायतकर्ता ने आईपीओ में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से 30,50,000 रुपये निवेश किये। जब उसने पैसे निकालने कि कोशिश की तो पैसे नही निकाले ।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान, फलौदी, जैयसला निवासी राजेश ( उम्र 25) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ मे सामने आया कि जिस खाता में ठगी के पैसे आए हैं, वह खाता उसके जीजा का है, उस खाता से लिंक मोबाइल नंबर को उसके जीजा ने आरोपी को दे रखा था। जिसको अपने पास रखता था और एक जगह से दुसरी जगह घुमता रहता था, ताकि खाताधारक को कोई ढूंढ ना पाये। आरोपी 10वीं पास तथा बेरोजगार है।