March 13, 2026

डबुआ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले छठे आरोपी  को किया गिरफ्तार

Faridabad /Alive News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना डबुआ पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच आरोपी पहले से ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। डबुआ कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाना डबुआ में दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी 17 अप्रैल से बिना बताए कहीं चली गई  तलाश करने पर भी नहीं मिली। शिकायत पर डबुआ पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डबुआ पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 23 अप्रैल को लड़की को तलाश कर लिया था। जिसने पूछताछ में सामने आया कि उसकी सहेली उसे एक महिला के पास ले गई और उस महिला ने नाबालिग लड़की से जबरन देह-व्यापार करवाया।

मामले में कार्रवाई करते हुए  डबुआ पुलिस ने जाहिद हुसैन (उम्र 50)  निवासी रहटा बिलौच जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देह-व्यापार करवाने वाली महिला ममता के सम्पर्क में था। जब नाबालिक लड़की उसके पास आई तो उसने फोन करके आरोपी को बुलाया और आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

मामले में ममता सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी जाहिद हुसैन को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।