March 7, 2026

आईटीआई की 2220 सीटों पर दाखिले के लिए आए 5018 आवेदन

Faridabad/Alive News: जिले की पांच आईटीआई की 2220 सीटों पर दाखिले के लिए आए 5018 आवेदन जिले की पांच आईटीआई में 2220 सीटों पर दाखिले के लिए आए 5018 आवेदन आए हैं। एनआईटी फरीदाबाद में 484 सीटों पर 1354 आवेदन, फरीदाबाद ओल्ड में 420 सीटों पर 1732 आवेदन, तिगांव में 196 सीटों पर 413 आवेदन, पाली में 260 सीटों पर 464 आवेदन, मोहना में 104 सीटों पर 201 आवेदन, फतेहपुर बिल्लोच में 240 सीटों पर 384 आवेदन, ऊंचा गांव महिला में 208 सीटों पर 129 आवेदन, और आईटीआई फरीदा महिला में 220 सीटों पर 215 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। एनआईटी पांच स्थित आईटीआई के प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि तीन जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट सभी आईटीआई में जारी होगी। पांच जुलाई तक कागजों की फिजिकल वेरिफिकेशन होगी। आठ को सीट अलाट होगी। नौ जुलाई को फिर से खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी।