Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की पुलिस ने चोरी की मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 26 जून को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की पुलिस गस्त पर थी, इस दौरान उन्हें अपने गुप्त सुत्रो से सूचना प्राप्त हुई की रितिक नाम का लड़का चोरी की मोटरसाईकिल को बेचने के लिए चावला कॉलोनी के पास खड़ा है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बताया कि दिल्ली कॉम्पलेक्स मिंटो रोड़ निवासी रितिक (उम्र 20) को चावला कॉलोनी से चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस पुछताछ आरोपी रितिक ने बताया कि वह मोटरसाईकिल को दिल्ली से चुरा कर लाया था, जिसको बेचने के लिए वह चावला कॉलोनी के पास खड़ा था। आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी को अंजाम दिया था।

