March 7, 2026

जारी हुई मेरिट सूची, बीबीए – बीसीए का कटऑफ हाई

Faridabad/Alive News: औधोगिक नगरी के कॉलेजों में स्नातक के दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची मे जिनका नाम हैं, वह सभी 30 जून तक ऑनलाइन दाखिला ले सकते हैं। दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होने से छात्रों को मोबाइल पर भी मेरिट सूची भेजी गई है। इस बार बीबीए, बीसीए और बीकॉम की मेरिट सूची सबसे अधिक रही। जिले में बीकॉम की सबसे हाई मेरिट बल्लभगढ़ स्थित राजकीय कन्या कालेज की रही है। यहां आल इंडिया ओपन जनरल कैटेगरी (एआइओसी) में मेरिट सूची 107 प्रतिशत, हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी 93  प्रतिशत रही है। इसके बाद बीसीए की मेरिट सूची अधिक रही है। नेहरू कॉलेज में एआरओसी क्षेणी में 101 प्रतिशत  अधिकतम, न्यूनतम 89.60 प्रतिशत रही। एचओजीसी श्रेणी में अधिकतम 87.20 प्रतिशत व न्यूनतम 75.80  प्रतिशत रही। बीबीए की 96 प्रतिशत रही। मेरिट सूची में शामिल होने वाले छात्र शुक्रवार से ही फीस जमा कर सकते हैं और यह 30 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करके दाखिला सुनिश्चित कर सकते है।

तीन जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची
दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया दो जुलाई से शुरू होगी। पहले प्रोविजनल सूची जारी होगी। इसके बाद तीन जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्र से चार से सात जुलाई के दौरान फीस भुगतान करके दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे । इसके बाद फिजिकल काउंसलिंग चलेगी। बता दें कि नौ से 24 जुलाई तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले होंगे।

102 प्रतिशत तक इस तरह जाती है मेरिट सूची
अगर कोई बाहर के राज्य का छात्र फरीदाबाद के कॉलेज में आवेदन करता है। तो उसको पांच से दस प्रतिशत अंक अलग से नियम अनुसार दिए जाते हैं। छात्र के 99 प्रतिशत अंक है तो उसको पांच फीसदी का लाभ देकर 102 प्रतिशत कर दिया जाता है। इसी तरह के हरियाणा एससी और बीसी वालों को पांच से 10 प्रतिशत का लाभ दिया जाता है।

क्या कहना है प्राचार्य का
उच्चतर शिक्षा विभाग मेरिट सूची जारी कर दी है। इस बार बीकॉम की मेरिट सूची सबसे अधिक रही है। इसके बाद बीबीए, बीसीए की मेरिट सूची रही है। छात्रों से कहा गया कि वह 30 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करके दाखिला अवश्य ले ले।
– रुचिरा खुल्लर, प्राचार्य, पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज, सेक्टर -16ए