March 7, 2026

आर्थिक अपराध इकाई ने की बड़ी कार्रवाई

Delhi/Alive News : मोतिहारी में बिहार राज्य खाद्य निगम के लेखापाल राजेश कुमार के आवास पर आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापा मारा है। टीम मोतिहारी के साथ-साथ मुजफ्फरपुर, पटना और हाजीपुर में भी छापेमारी कर रही है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेनदेन के कागजात मिले हैं।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मोतिहारी में बिहार राज्य खाद्य निगम में पदस्थापित लेखपाल राजेश कुमार के आवास पर आर्थिक अपराध ईकाई की टीम शुक्रवार की सुबह से छापामारी कर रही है।

छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज इलेक्ट्रानिक डिवाइस तथा संदिग्ध लेनदेन के भी कुछ कागजात मिले हैं। बताया गया है कि आर्थिक अपराध ईकाई की टीम राजेश कुमार के मोतिहारी, मुजफ्फरपुर पटना और हाजीपुर में भी छापेमारी कर रही है।

राजेश कुमार वर्तमान में मोतिहारी में पदस्थापित है। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है। छापामारी चल रही है, छापेमारी के बाद खुलासा होगा।