March 7, 2026

UBON SP-85 ने लॉन्च किया नया पार्टी स्पीकर

Delhi/Alive News : UBON ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करते हुए एक नया स्पीकर लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने UBON SP-85 पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है, जो कॉम्पैक्ट साइज में आता है. इस डिवाइस में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो कंपनी के मुताबिक 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देगी. 

आप सिंगल चार्ज में इस स्पीकर को 20 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. ये स्पीकर 30W के पावर आउटपुट के साथ आता है. इसमें ब्लूटूथ V5.3 मिलता है. कंपनी की मानें, तो ये स्पीकर पावर, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी का बेहतरीन फ्यूजन है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. 

कितनी है कीमत और कहां से खरीद सकते हैं-
UBON SP-85 पार्टी स्पीकर को कंपनी ने 3,999 रुपये में लॉन्च किया है. इस डिवाइस को आप प्रमुख रिटेल आउटलेट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं. 

क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स-
इस स्पीकर में आपको 30W का साउंड आउटपुट मिलता है. कंपनी का कहना है कि आप इस स्पीकर को सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं. डिवाइस 4000mAh की बैटरी के साथ आता है. यानी ये डिवाइस उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कहीं भी म्यूजिक चाहते हैं. 

उन्हें इस स्पीकर को पावर देने के लिए सॉकेट नहीं खोजना होगा. कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें Bluetooth V5.3 मिलता है. इसमें आपको USB, TF Card और FM रेडियो भी मिलता है. डिवाइस ब्लैक और ऑरेंज कलर में आता है, जो कंपनी का सिग्नेचर कलर है. इसमें आपको एक बेल्ट भी दी गई है, जिसकी मदद से आप इसे कैरी कर सकते है।

हाल में ही कंपनी ने UBON SP-38 Rockstar पार्टी स्पीकर को लॉन्च किया था, जो 4000mAh की बैटरी के साथ आता है. इस स्पीकर के साथ कंपनी ने एक माइक भी दिया है, जो अलग-अलग आवाज में काम करता है. इसमें आपको 30W का साउंड आउटपुट मिलता है.