Delhi/Alive News: भारतीय सिनेमा के लिए एक और गर्व की बात है! कमल हासन और आयुष्मान खुराना को ऑस्कर देने वाली संस्थाअकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की सदस्यता के लिए चुना गया है। इसका मतलब है कि अब ये दोनों सितारे ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए वोट कर सकेंगे।
26 जून 2025 को अकादमी ने दुनियाभर से 534 लोगों को सदस्य बनने का न्योता भेजा है। भारत से कमल और आयुष्मान के अलावा जिन लोगों को बुलाया गया है, उनमें शामिल हैं:
- कास्टिंग डायरेक्टर करण माली
- सिनेमैटोग्राफर रणवीर दास
- कॉस्ट्यूम डिजाइनर मैक्सिमा बसु
- डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर स्मृति मुंदड़ा
- फिल्म डायरेक्टर पायल कपाड़िया
अगर सभी लोग सदस्यता स्वीकार कर लेते हैं, तो अकादमी के कुल सदस्य 11,120 हो जाएंगे, जिनमें से 10,143 वोटिंग के लिए पात्र होंगे।
ऑस्कर 2026 का आयोजन 15 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में होगा। वोटिंग 12 से 16 जनवरी तक चलेगी और नॉमिनेशन की घोषणा 22 जनवरी को की जाएगी।

