Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को जोधपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली, आर.पी.एस. निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिस पर उसको पार्ट टाइम जॉब करने के लिए एक टेलिग्राम ग्रुप से जुडने को कहा गया । जिसके बाद उसके पास एक लिंक शेयर किया गया जहां से वो ठगों के टेलिग्राम ग्रुप से जुड गई। जिसपर उसको कुछ टास्क करने के लिए दिए गये और विभिन्न टास्क के लिए उससे 14,03,000 रुपये ऐठ लिये है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असलम गोरी, , बैलिम मार्किट, नियर तेलियो की मस्जिद, त्रपोलिया मार्ग निवासी मोहम्मद शाहिद (उम्र 35) ,नई सडक,होटल पैराडाईज के पीछे एक्सल बालडींग निवासी असलम गोरी (उम्र 39) इन्साइड सोजती गेट, राज दादी अस्पताल के सामने का निवासी सफ्फान बेलिम (उम्र 22) व नई सडक, चमन पुरा गली नं. 1 निवासी मोहम्मद राकिन (उम्र 24) जोधपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद शाहिद खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 5 लाख रूपये आये थे तथा इसने अपना खाता असलम गोरी को दिया था, जिसने उस खाता को आगे सफ्फान और मोहम्मद राकिन को दे दिया था। सफ्फान और मोहम्मद राकिन खातों को ऑपरेट भी करते थे और खातों में आये पैसों को में यूएसडीटी में बदल कर आगे ठगों के पास भेज देते थे।

