March 10, 2026

व्हाट्सएप हैक कर धोखाधडी करने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने व्हाट्सएप हैक कर धोखाधडी करने के मामले में पूर्व अकाउंटेंट सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मात्र 18 घंटे में मामले को सुलझाया। आरोपी दुष्यंत को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, अन्य तीन आरोपियों को जेल भेजा दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-4 फरीदाबाद में एक कम्पनी में चीफ फाईनेसर के पद पर काम करता है। 05 अप्रैल को उसके पास कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के नम्बर से 1,79,546 रुपये व 09 अप्रैल को उसी नम्बर से 5,86,250 रुपये भेजने का मैसेज आया था।जिसके बाद उन्होने बताये गये खातों में रूपये भेज दिये । 11 अप्रैल को जब कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा कम्पनी का खाता चैक किया गया तो उन्हे पता चला कि 5,86,250 रुपये की पेमेंट सुशांत नाम के व्यक्ति के खाता में व 1,78,546 रुपये की पेमेंट राहुल ट्रेडिंग नाम के व्यक्ति के खाता में की हुई है। जिस पर कम्पनी के अकाउंटेंट ने मैनेजिंग डायरेक्टर के नम्बर से पैसे ट्रांस्फर करने का मैसेज दिखाया, तो मैनेजर ने कहा कि उसने किसी भी पेमेंट के लिए मैसेज नहीं किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 घंटे के अंदर-अंदर दिल्ली, मंगोलपुरी निवासी अजय , दिल्ली, मंगोलपुरी निवासी सुशांत, पलवल भरत कॉलोनी निवासी रजनीश व पलवल भरत कॉलोनी निवासी दुष्यंत कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी दुष्यंत ने बताया कि वह पहले इसी कम्पनी में अंकाउटेंट के पद पर काम करता था, इसने पहले मैनेजिंग डायरेक्टर का व्हाटसएप हैक किया और फिर फर्जी बिल बना कर उसी व्हाट्सएप से कम्पनी के अंकाउट ब्रांच में फर्जी बिल भेज कर पेमेंट खातों में डलवाई। रजनीश ने सुशांत व अजय का खाता लेकर दुष्यंत को दिया था जिनके खाता में 7,64,796 रुपये आये थे।