June 9, 2026

क्राईम ब्रांच ने चाेरी के मामले में एक आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया। और मोटरसाईकिल काे बरामद कर आराेपी काे अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर बल्लभगढ़ में यशवंत निवासी फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपनी मोटरसाईकिल को 21 जून को सुबह 7 बजे घर के बाहर खडी की थी। जब कुछ देर बाद उसने बाहर आकर देखा तो पाया की कोई नामपता नामालुम व्यक्ति उसकी मोटरसाईकिल को चोरी कर ले गया। जिस पर थाना सदर बल्लभगढ़ में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्हाेंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सजाऊदीन निवासी अलीबाग कॉलोनी, लखीपुरा मेरठ उ.प्र. को साहूपुरा चौक के पास से मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि आरोपी बेरोजगार है और मोटरसाईकिल को बेचने की नीयत से चोरी किया था, जिससे की वह अपना खर्चा चला सके।