March 7, 2026

मां की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा फूट-फूटकर रोया

Uttar Pradesh/Alive News: कानपुर में मां की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा बुधवार को पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। उसने पुलिस के सामने कहा कि बड़ी गलती हो गई, मैंने गुस्से में आकर मां को मार डाला।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में मां की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया। उसे अपने किए पर पछतावा भी है। पुलिस के सामने उसने कहा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है… मैंने गुस्से में आकर मां की हत्या कर दी। मेरा ऐसा कोई भी इरादा नहीं था। उन्होंने स्पीकर तोड़ दिया था, इस गुस्से में आकर दुपट्टे से मां का गला कस दिया।

बुधवार को रावतपुर थाने में पुलिसकर्मियों के सामने यह बातें किशोर ने कहीं। इस दौरान किशोर रोने लगा। वहीं, परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। छोटे भाई ने आरोपी बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है।

महिला की बहन का आरोप है कि हत्या में लिव इन में रहने वाले युवक का हाथ है। सवाल किए कि आखिर वह अकेले कैसे मां को बेड के अंदर डाल सकता है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि छोटे बेटे ने बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी है। महिला के साथ लिव इन में रहने वाले युवक को लेकर भी जांच की जा रही है।