March 7, 2026

मोटोरोला एज 50 प्रो स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर

Delhi/Alive News : क्या आप भी काफी टाइम से मिड-रेंज सेगमेंट में एक अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो अमेजन आपके लिए शानदार डील लाया है। जहां से आप मोटोरोला का एज 50 प्रो इस वक्त सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। फोन पर बैंक और फ्लैट डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। डिवाइस में pOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, डिवाइस के बैक पर वीगन लेदर और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। बता दें कि मोटोरोला ने यह फोन 12GB रैम वैरिएंट के साथ 35,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन अभी यह फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं…

Motorola Edge 50 Pro पर डिस्काउंट ऑफर-
अमेजन पर इस वक्त मोटोरोला एज 50 प्रो फिलहाल बिना किसी बैंक डिस्काउंट के सिर्फ 29,999 रुपये में उपलब्ध है, जो इसकी शुरुआती लॉन्च प्राइस से काफी ज्यादा कम है। आप HDFC Bank Credit कार्ड, Axis Bank Credit Card EMI और नॉन EMI ऑप्शन के साथ फोन पर 2000 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 1,886 रुपये महीना की आसान EMI पर भी इस फोन को खरीदने का ऑप्शन दे रहा है।