Faridabad/Alive News: सामुदायिक पुलिसिंग ने एन आई टी -5 में “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एक विशेष वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से यह दर्शाया गया कि नशा किस प्रकार समाज, परिवार और युवा वर्ग को अंदर से खोखला कर रहा है। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे इस अभियान से जुड़कर इसे एक जन आंदोलन का रूप दें।
साथ ही यातायात नियमों के पालन के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि:
सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग और उनकी नशा मुक्त टीम उपस्थित रही | वही दूसरी तरफ समाज सेवक डॉ अमित कुमार, डॉ स्नेहा जी एवं डॉ मानव ने सक्रिय भागीदारी निभाई।उपस्थित डॉक्टर की टीम ने नशे से होने वाले शरीर पर दुस्प्रभावों के बारे में बताया, डॉक्टर स्नेहा ने नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग करने बारे मौखिक रूप से अवगत कराया।
सामूहिक संकल्प:
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी नागरिकों को नशा मुक्त, सड़क दुर्घटना मुक्त और सुरक्षित फरीदाबाद के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

