Faridabad/Alive News: साइबर थाना सेंट्रल की पुलिस ने ट्रैडिंग टिप्स व निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में 3 आरोपियों को उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता की जानकारी के अनुसार सेक्टर-87, निवासी एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि ठगों ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क किया और एक इन्वेसटमेंट एप के बारे में उसे बताया, जहॉ पर ट्रैडिंग की टिप्स दी जाती थी और निवेश करवाया जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता से एप डाउनलोड करवाया गया और कहा कि ट्रैडिंग टिप्स की फीस 10 हजार रूपये है लेकिन अभी वह फ्री में ट्रैड कर सकती है और लाभ कमाने के बाद फीस देने को कहा। फिर शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने पर एप में निवेश करना शुरु कर दिया और करती रही जिस पश्चात कुल 40,03,000 रुपये का निवेश किया और जब शिकायतकर्ता ने पैसे निकालना चाहे तो पैसे नही निकले।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उज्जैन, नागदा, दयानंद कॉलोनी निवासी मनीष माली , उज्जैन, भीमाजेडा निवासी अशोक माली व मध्य प्रदेश, उज्जैनन, दयानन्द कॉलोनी निवासी नकुल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ आरोपी ने बताया कि वह ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। अशोक ने पहले गिरफ्तार मनीष पाटीदार (खाताधारक) का खाता लेकर नकुल को दिया था, नकुल ने यह खाता मनीष माली को दिया था तथा मनीष माली ने आगे ठगों को दिया। आरोपी अशोक प्रॉपर्टी डीलर तथा नकुल फोटोग्राफी का काम करता है, वहीं मनीष ने MBA कर रखी है तथा उज्जैन में प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

