Entertainment/Alive News: कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शरु किया था। जिसके बाद से पाकिस्तानी और हिंदुस्तान के बीच टेंशन चल रही है। ऐसे में दिलजीत के दुश्मन मुल्क की एक्ट्रेस हानिया आमिर संग का साथ फिल्म बनाने और उसे प्रमोट करते देख भारतीय जनता और सिने एसोसिएशन नाराज हो गई है। अब दिलजीत डोसांझ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है
पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ कुछ समय से लगातार विवादों में बने हुए हैं। दिलजीत की नई पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ जल्द विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिस पर जमकर विवाद हो रहा है। विवाद की वजह फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का होना बताया जा रहा है। हानिया दिलजीत की फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं। जिसके चलते जनता दिलजीतदोसांझ से नाराज है। मैकर्स का कहना है कि फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जा रहा है बल्कि ये विदेश में रिलीज होगी।

