March 7, 2026

बल्लमगढ़ तिगांव चार लाईन सड़क ताे बना दी, अधिकारी स्ट्रीट लाइटें लगाना भुले

Faridabad/Alive News : प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा और राज्य मंत्री राजेश नागर के गांव, निवास व कार्यालय के सामने से गुजरने वाली चार लेन सड़क अंधेरे में है। इस सड़क पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की काेई याेजना नहीं है। यहां तक कि इस बारे में लाेक निर्माण विभाग ने साेचा तक नहीं है। कई गांव की आबादी के बीच से गुजर रही सड़क पर अंधेरे में सफर करना जाेखिम भरा है लेकिन अधिकारियाें काे इसकी परवाह नहीं है। अब सड़क अंधेरे में है या पूर्व मंत्री व वर्तमान मंत्री काे अंधेरे में रखा जा रहा है, यह ताे अधिकारी हाे बताएंगे। इस सड़क से प्रतिदिन एक लाख से अधिक वाहन आवागमन करते हैं। सड़क निर्माण की लागत करीब 20 कराेड़ रुपये आई है।

ग्रेफ की साेसायटी काे भी जाेड़ती है सड़क सदपुरा पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा का पैतृक गांव है, वहीं तिगांव वर्तमान मंत्री राजेश नागर का पैतृक गांव है। फरीदाबाद -तिगांव सड़क इन्ही गांवाें से जुड़ी है, इसके साथ- साथ दर्जनाें अन्य गांव और ग्रेटर फरीदाबाद की आवासीय साेसायटी काे भी जाेड़ती है। सड़क सीधे खेड़ीपुल से जुड़ी हुई है। इसलिए वाहन का सड़क पर खूब दबाव रहता है। अधिकतर साेसायटीवासियाें का इसी मार्ग से आवागमन हाेता है। मंझावली पुल परियाेजना पूरी हाेने पर इस सड़क पर वाहनाें का दबाव और बढ़ जाएगा। यह ,सड़क खेड़ी पुल से शुरु हाेकर बुढ़ैना, भताैला, फरीदपुर से सदपुरा हाेते हुए तिगांव और आगे यमुना नदी तक जाती है।

सड़क बना दी, पानी निकासी नही इस सड़क निर्माण में एक और बड़ी लापरवाही की गई है। सड़क ताे बन गई लेकिन पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया गया है। आबादी वाली जंगह नाला भी नहीं बनाया गया है। बाकी सड़क किनारे सामेंटेड राेका लगा दिया है। जिससे अब पानी सड़क पर ही खड़ा हाेने लगा है। इससे सड़क पर गडढे हाे जाएंगे।

यदि इस सड़क पर काेई हादसा हाेता है ताे ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग व ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज हाेना चाहिए। क्याेंकि यह बड़ी लापरवाही है। सबसे पहले उजाले का इंतजाम हाेना हाेना जरुरी है।

  • राजू त्यागी, अल्लीपुर

सड़क सुरक्षा काे लेकर सरकार खूब दावे करती है लेकिन हकीकत यह है कि आमजन की जान की किसी काे परवाह नहीं है। सभी लापरवाही बरत रहें है। अधिकारी काे ध्यान देना चाहिए।

  • तेज सिंह अधाना, पूर्व सदस्य , ब्लाक समिति, तिगांव

विभाग ने ताे केवल चार लेन सड़क बनाने की याेजना बनाई थी। काम भी पूरा हाे गया है। इस सड़क पर लाइटें लगाने की फिलहाल काेई याेजना नहीं है।

  • कार्यकारी अभियंता, लाेक निर्माण विभाग

हां , यह दाेनाें सड़के हैं। और इनके बनने से 50 से अधिक गांव के लाेगाें काे राहत मिल गई है। अब इन दाेनाें सड़काें पर लाइटें लगवाई जाएंगी। इस बारें में अधिकारियाें से बात करेंगे।

  • राजेश नागर, खाघ एवं आपूर्ति राज्य मेंत्री