Faridabad/Alive News : साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी फोन कॉलर को एक ठगी के मामले में नजफगढ, दिल्ली से गिरफ्तार किया है।आरोपी क्रेडिट कार्ड के लिए कॉल करता और एक लिंक भेजकर डिटेल भरने को कहता। जैसे ही उस लिंक पर डिटेल भरी जाती, वैसे ही खाता से ऑनलाइन शॉपिंग कर लेता था। आरोपी दिल्ली में टैक्सी चलाता है। जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में बहादरपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 17 मार्च को उसके पास कॉल आय़ा, जिसने खुद को इंडस्लैड़ बैक का कर्मचारी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता ने क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया है और कार्ड की वैरिफिकेसन के लिए एक लिंक भेजा और लिंक पर दुसरे क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरने बारे कहा। डिटेल भरने के बाद एक ओटीपी आया और खाता से 83,000रूपये कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विपिन पाल निवासी नंगली विहार, नजफगढ़, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

