Delhi/Alive News: हाल में एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर रिलीज किया। 27 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भी दिखाई दी हैं। मेकर्स ने अनाउंस करते हुए कहा कि वह इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करेंगे।
यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली थी। भारत में पाकिस्तानी सितारों पर लगे बैन के बावजूद हानिया का पंजाबी फिल्म में दिखना कई को खटका है।
गोर करने करने वाली बात यह है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाक्सितान के बीच काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक्सितानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था। इसलिए ‘सरदार 3’ में हानिया के दिखने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। लेकिन विवाद बढ़ने से पहले मेकर्स ने साफ किया है कि इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया जाएगा।

