March 7, 2026

ईरान के 6 एयरपोर्ट पर इजराइल का हमला : 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर तबाह

Delhi/Alive News: इजराइली सेना ने ईरान के छह एयरपोर्ट मशहद, तेहरान, हमादान, देजफुल, शाहिद बख्तरी और तबरीज को निशाना बनाते हुए उन पर हवाई हमला किया है।

इजराइली सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने द्वारा किए गए ड्रोन हमलों के जरिए ईरान के 15 सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर नष्ट कर दिए हैं। इन हवाई हमलों में ईरान कि पट्टियों, अंडरग्राउंड बंकरों, एक ईंधन भरने वाले विमान और ईरान के F-14, F-5 और AH-1 जैसे लड़ाकू विमानों को भारी नुकसान हुआ है।

दूसरी तरफ इन हमलों के जवाब में ईरान ने भी इजराइल के एक हर्मीस ड्रोन को मार गिराया है। इससे पहले सुबह इजराइली एयरफोर्स ने रविवार देर रात ईरान के शाहरुद में बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर बमबारी की।जो कि इजराइल से करीब 2000 किलोमीटर दूर है।

इस हमले में ईरान की इंजन बनाने वाली कई मशीनें और जरूरी इक्विपमेंट तबाह हो गए। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमानशाह और हमादान में भी एयर स्ट्राइक की।