March 8, 2026

बदलते मौसम के चलते लोगों की सेहत पर पड़ने लगा असर, सावधानी बरतने की जरुरत

उमस भरी गर्मी के बीच तीखी धूप, तो कभी दिनचर्या कर रहा प्रभावित

Faridabad/Alive News: जिले में पिछले चार – पांच दिनों से मौसम में फिर बदलाव नजर आ रहा है। कुछ समय पहले वर्षा हुई थी तो मौसम ठंडा हो गया था। फिर बीच में उमस भरी गर्मी हो गई और अब रात को हल्की बूंदाबांदी हुई। इस तरह से कभी तेज धूप, कभी उमस और कभी वर्षा वाला मौसम सेहत पर असर ढाल रहा है। इसका प्रभाव अधिकतम और न्यूनतम तापमान देखकर भी लगाया जा सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम बार -बार बदलने से जिला नागरिक अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेट दर्द, सांस संबंधित समस्या के मामले सामने आ रहे हैं। इनमे बच्चो की संख्या अधिक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरुरत है। अस्पताल के आपातकालीन विभाग में 24 घंटे में विभिन्न बीमारियों के 180 से अधिक मरीज आए। इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन अलग – अलग रोगें के लगभग 2400 मरीज आ रहे हैं।

सीकरी निवासी मुकेश कुमार की बेटी उमंग को डायरिया होने पर तीन दिन पहले भर्ती कराया गया था। ऐसे ही वरुण को भी यहां अस्पताल में बुखार का इलाज चल रहा है। चक्कर आने व डायरिया होने पर राहुल कालोनी निवासी मोनिका तथा दोनंबर निवासी वरिष्ट नागरिक अजय को सांस की तकलीफ होने के चलते उनका इलाज चल रहा है।

क्या कहना है महिला रोग विशेषज्ञ का
बहुत सी महिलाएं खानपान पर ध्यान नहीं देती है।ऐसे में महिलाओं में रक्स की कमी हो जाती है। आहार सही ना होने के कारण रोगों से लड़ने की क्षमता घटती है। इन कारणों से ऐसी महिलाओं में बुखार और पेट संबंधी रोग जल्दी पनपते हैं। खानपान पर ध्यान देकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।

  • डा. रीति अग्रवाल, महिला रोग विशेषज्ञ

क्या कहना है वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का
अगर कभी डायरिया या पेट संबंधी अन्य कोई तकलीफ हो तो अपनी मर्जी में दवा न लें। सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र आकर निशुल्क इलाज कराएं। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाएं और ग्लूकोज उपलब्ध हैं। लोग खानपान के मामलें में जागरुक रहें।

  • डा. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल