Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर 85 व बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने संयुक्त रूप से नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 700 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन पर कार्रवाई की जा रही हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 85 की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डबुआ कॉलोनी प्रवीण निवासी चौधरी को 200 ग्राम गांजा नुमा मादक पदार्थ के साथ डबुआ पार्क तथा अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने राजीव कॉलोनी समयपुर डेयरी निवासी बिल्लू को बाईपास रोड सेक्टर 37 से 500 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

