Entertainment/Alive News: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स के तो शानदार रिव्यू मिले ही हैं, साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है।
बता दे कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज फिल्म को एक कमबैक माना जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रक्खा है। धमाकेदार ओपनिंग के बाद अब फिल्म ने दूसरे दिन धांसू कमाई की है।
20 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में हैं। ये फिल्म पहले दिन से ही काफी सुर्खियों में बनी हुई है।
अगर कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ रुपये का अच्छा कलेक्शन किया था। वहीं अब दूसरे दिन यानी शनिवार का भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्सत कलेक्शन हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के हिसााब से फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का दो दिन का कलेक्शन 32.20 करोड़ हो गया है हालांकि अभी दूसरे दिन के ऑफिशियल आंकडे़ सामने बताए नही गए है।
यह माना जा रहा है कि अगर इस फिल्म ने शनिवार जैसा ही कलेक्शन किया तो यह मूवी तीन दिन में 50 करोड़ रुपये की क्लब में एंट्री कर सकती है।

