March 8, 2026

साइबर थाना बल्लभगढ़ ने ठगी करने वाले एक आराेपी काे किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : फोन पर जीजा बनकर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है पुलिस ने आराेपी काे पेश कर तीन दिन की रिमाड़ पर लिया है आराेपी नौवीं पास और पहले कॉलिंग करने का काम करता था

सैक्टर 7A बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में शिकायत दी। जिसमें आरोप लगाया कि 2 फरवरी को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपना परिचय शिकायतकर्ता के जीजा के रुप मे दिया और कहां की आपकी बहन बीमार है तथा अस्पताल में एडमिट है। मैने पैसे अस्पताल में ट्रांसफर करने थे वो गलती से आपके पेटीएम पर भेज दिये। पैसे वापस कथित नंबर पर ट्रांसफर कर दो। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कथित जीजा के पास कुल 16000 रुपये ट्रांसफर कर दिये और जब उसने अपना पेटीएम चैक किया तो कोई पैसा भेजना नही पाया। पैसे क्रडिट होने का फेक मेसेज आए थे। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौशाद निवासी गांव अलियाबाद, गौतम बुद्ध नगर उ0 प्र0 को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कॉलिंग करने का काम करता था तथा नौवीं पास है। उसने मामले में कथित जीजा बनाकर शिकायतकर्ता को फोन किया था।