Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को निवासी पावर कालोनी सराय ख्वाजा को 2.012 किलो ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच एन.आई.टी की पुलिस ने इरसाद(50) निवासी पावर कालोनी सराय ख्वाजा को 2.012 किलो ग्राम गांजा सहित सेक्टर-57 से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की पुलिस ने बिल्लू निवासी राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ को 331 ग्राम गांजा सहित आशियाना फ्लैट सेक्टर 56 से, क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की पुलिस ने हिमांशु निवासी एन.आई. टी फरीदाबाद को 400 ग्राम गांजा सहित जी ब्लॉक टाउन नम्बर 5 से तथा क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने महिला आरोपी किरण निवासी राजीव कॉलोनी सारन को 320 ग्राम गांजा सहित राजीव कालोनी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाही की गई ।

