Faridabad/Alive News: एनआइटी तीन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जोड़ो ज्ञान एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा आधारभूत संख्यात्मकता पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य भारती ने बताया कि मुख्य अतिथि संजीत कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला की शुरुआत की। नौ मुख्य अध्यापकों और 53 प्राथमिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
गणित शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है। गणित विषय को छात्रों के लिए रोचक और प्रभावी बनाना प्रत्येक अध्यापक का कर्तव्य है। इस तरह के कार्यक्रम शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करेंगे। नई शिक्षा नीति को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यशाला में अध्यापकों टिप्स दिए जाएंगे। जिससे वह छात्रों को रोचक तरीके से संख्याओं का ज्ञान दे सके।

