Delhi/Alive News : Realme 15 सीरीज को जल्द ही चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अपकमिंग लाइनअप के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिनमें Realme 15, 15 Pro और 15 Pro Lite वेरिएंट्स शामिल होने का इशारा है।
एक टिप्स्टर ने अब नए स्मार्टफोन्स के लिए संभावित लॉन्च टाइमलाइन सजेस्ट किया है। आपको बता दें कि Realme ने जनवरी में भारत में 14 Pro 5G और 14 Pro+ 5G को पेश किया था। इसके बाद मार्च में Pro Lite वेरिएंट आया था। स्टैंडर्ड Realme 14 5G उसी समय चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में डेब्यू हुआ, हालांकि ये इंडिया में नहीं आया।
Realme 15 सीरीज के जुलाई में लॉन्च होने की है उम्मीद-
अभिषेक यादव के X पोस्ट के मुताबिक, Realme 15 सीरीज के स्मार्टफोन्स जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है। टिप्स्टर ने सटीक लॉन्च डेट या आने वाले हैंडसेट्स के नाम नहीं बताए, लेकिन एक और टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने कहा कि पूरी सीरीज की जगह अगले महीने Realme 15 लाइनअप के एक या दो मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं।
Realme 15 Lite के इंडिया वेरिएंट की डिटेल्स-
हाल ही में की रिपोर्ट में दावा किया गया कि Realme 15 Lite का इंडियन वेरिएंट मॉडल नंबर RMX5000 के साथ आएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि हैंडसेट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन्स में उपलब्ध होगा। ये डार्क पर्पल, स्पीड ग्रीन और विक्ट्री गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकता है।

