Delhi/ Alive News : बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयर आज सुर्खियों में है, क्योंकि यह अपने शेयरधारकों को 210 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी के स्टॉक 20 जून को एक्स डिविडेंड ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, बजाज ऑटो के शेयर 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
बजाज ऑटो लिमिटेड ने तिमाही नतीजे घोषित करते समय अपने पात्र शेयरधारकों को 210 रुपये का डिविडेंड देने के ऐलान किया था, और इसके लिए 20 जून को रिकॉर्ड तय की थी। ऐसे में जिन निवेशकों के डीमैट अकाउंट में रिकॉर्ड डेट के दिन कंपनी के शेयर होंगे वे डिविडेंड के पाने के हकदार होंगे। हालांकि, आज शेयर खरीदने वालों को यह लाभ नहीं मिलेगा।
कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा-
बजाज ऑटो ने प्रति शेयर 210 का डिविडेंड घोषित किया है, और कंपनी की एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। अनुमोदन के बाद, कंपनी 8 अगस्त, 2025 को या उससे पहले पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड की रकम का भुगतान करेगी। इस डिविडेंड पेआउट की कुल वैल्यू 5,864 करोड़ होगी।

