August 24, 2026

माॅडल संस्कृति स्कूल को मिलेगा नया भवन, बेहतर सुविधाओं के बीच पढ़ेंगे छात्र

Faridabad/Alive News: एनआइटी तीन स्थित राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय को जल्द नई बिल्डिंग मिल सकती है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से भवन बनाने के लिए करीब पांच करोड़ का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। सितंबर तक एस्टीमेट को अप्रूवल मिल सकता है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। स्कूल में नई बिल्डिंग का निर्माण नम्बर माह से शुरु हो सकता है।

शहर में छह माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहा हैं। एनआइटी एरिया में होने के कारण तीन नंबर का मॉडल विद्यालय बच्चों के बीच डिमांड में रहता है। दाखिला के लिए यहां सबसे पहले दौड़ शुरु हो जाती है। सीटों से अधिक आवेदन मिलने के कारण ड्रा और परीक्षा के माध्यम से छात्रों को दाखिला दिया जाता है। लेकिन शहर के अन्य स्कूलों की ही तरह इस स्कूल में भी सुविधाओ का अभाव है, जिससे कक्षाएं आयोजित करने में छात्रों और अध्यापकों को बेहद परेशानी होती है।

प्राइमरी स्कूल के भवन में बैठते हैं दसवीं और बारहवीं के छात्रों की संख्या करीब एक हजार है, लेकिन कमरे बच्चों की संख्या के हिसाब से कम हैं। छात्रों व अध्यापकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक और कमरें कम होने की वजह से संचालित किया जा रहा है। पहली शिफ्ट में छठी से 12वीं और दूसरी  शिफ्ट में  पहली से पांचवीं तक के छात्र पढ़ते हैं। छठी से 12वीं तक के छात्र प्राइमरी स्कूल के कमरों का भी इस्तेमाल करते हैं। शाम की शिफ्ट में चलने के कारण  प्राइमरी स्कूल में छात्रों की संख्या घट रही हैं।

सुविधाएं बढ़ेंगी तो ज्यादा बच्चों के हो सकेंगे दाखिले
नए भवन में स्मार्ट क्लास रुम, प्रिंसिपल रुम, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान के शोध के लिए लैब और शौचालय सहित अन्य  सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। नए कमरे बनाने से छात्रों की संख्या बढाई जा सकती है। स्कूल प्रबंधन ने जल्द भवन निर्माण की मांग की है।