June 13, 2026

बल्लभगढ़ मंडी में काम करने वाले फल विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़ मंडी में काम करने वाले एक फल विक्रेता की हार्ट अटैक से मौत हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की और शव को पोस्टमोर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होने बताया कि मृतक बल्लभगढ़ निवासी जिसका नाम रहिस और उम्र 55 वर्ष है। मृतक ने एक व्यक्ति आढ़ती टिंकू से 30 हजार रुपये लिए थे। जिसे मांगते समय आढ़ती टिंकू ने मृतक को धमकी देते हुए कहा कि अगर तुमने 21 जून तक पैसे नही दिए तो यह ठीक नहीं होगा।
आशंका जताई जा रही कि पैसे लौटाने संबंधी समस्या के कारण रहिस को हार्ट अटैक आ गया। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।