March 8, 2026

जीवन में आने वाले बदलाव जानने काे डाक्टर अब राेज करेंगे याेग

Faridabad/Alive News : तीन नंबर ईएसआइसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम ) मेडिकल कालेज अस्पताल में अब प्रतिदिन डाक्टर व पैरा मेडिकल स्टाफ याेग करेंगे। आसन, प्राणायाम व याेग से जीवन में आने वाले बदलाव जानने काे अस्पताल के स्टाफ के लिए याेग कक्षांए शुरु की जाएंगी। कालेज के रिसर्च वर्क के तहत याेग शुरु करने से पहले प्रत्येक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

लगातार चलने वाली छह महीने की कक्षाओं के दाैरान हर महीने याेग करने वाले की मधुमेह , रक्तचाप , सांस संबंधी तकलीफ या अन्य बीमारियाें की जांच की जाएंगी। कालेज के आधिकारियाें का कहना है कि इस दाैरान देखा जाएगा कि याेग का सेहत पर कितना प्रभाव पड़ रहा है। शुरुआती दाैर में लगभग 200 डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ और नर्सिग आधिकारियाें काे जाेड़ा जाएगा। छह लाख से अधिक हैं। कार्डधारक जिले में छह लाख से अधिक ईएसआइ कार्डधारक हैं। तीन नंबर ईएसआइसी अस्पताल की ओपीडी में अलग- अलग बीमारियाें के राेज पांच हजार मरीज आते हैं।अब अस्पताल का प्रयास है कि हर कार्डधारक काे याेग जुड़ने काे प्ररित किया जाए।

माेटापा , मधुमह और रक्तचाप बड़ी समस्या आज समाज मे माेटापा, मधुमह रक्तचाप बड़ी समस्या बनी हूई है। इस स्थिति में सुंधार के लिए ही मेडिकल कालेज में अंतरराष्ट्रीय याेग दिवस के अपलक्ष्य में स्टाफ के लिए विशेष रुप से याेग कक्षांए की जा रही है।

हमने कालेज और अस्पताल के सभी डाक्टराें , अधिकारीयाें और अन्य स्टाफ कर्मचारीयाें के लिए याेग कक्षाओं की तैयारी कर ली है। एक महीने की कक्षा के बाद सबके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। ऐसा लगातार छह महीने तक किया जाएगा। इससे पता चल पाएगा कि याेग करने से पहले और बाद में सेहत पर कितना असर पड़ा है। किसी काे पहले काैन सी बीमारी थी और कितना असर घड़ा है। किसी काे पहले काैन सी बीमारी थी और याेग करने के बाद कितना स्वास्थ्य लाभ हुआ है। हर ईएसआइ कार्डधारक काे भी याेग के महत्तव से अवगत करा रहे है। पूरे स्टाफ काे याेग कराया जाएग। – डा. एके पांडेय , डीन ईएसआई मेडिकल कालेज

स्वस्थ्य समाज सराेकार के तहत हमारी याेग कक्षाएं उपयाेगी सिध्द हाेंगी ।याेग कक्षा शुरु करने से पहले सभी की रक्तचाप , मधुमेह , जांच हाेगी। हम कक्षाओं में बीमारी के लिहाज से उपयाेगी आसन, प्राणायाम और याेग क्रिया कराएंगे। – याेगार्चाय डा. आयुष विभाग , मेडिकल कालेज।