Faridabad/Alive News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न कोर्स में आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गए है। छात्र 20 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते है। छात्रों के बीच एक सबसे ज्यादा ट्रेंड में इलेक्ट्रिशियन, कास्मेटॉलॉजी और कंप्यूटर ऑपरेटिंग एंड प्रोग्रामिंग कोर्स है। छात्रों का मानना है कि इनमे रोजगार जल्दी मिलने की संभावना होती है।
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शहर के नौ आईटीआई की 2200 सीट पर दाखिले के लिए छह जून मे आवेदन प्रक्रिया शुरु की थी। अब विभाग की ओर से सीट अलॉटमेंट सहित दाखिले से संबंधित जानकारी भी साझा कर दी गई है। सीट अलॉटमेंट की पहली सूची 30 जून को जारी होगी। इसके बाद छात्र चार जुलाई तक आईटीआई में पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन कराएंगे। पांच जुलाई तक फीस का भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
दस जुलाई को आएगी दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची
सात जुलाई को रिक्त सीट जारी होगी। आठ जुलाई तक छात्रों को विकल्पों में बदलाव का समय दिया जाएगा। दूसरी सूची 10 जुलाई को जारी होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्र 12 जुलाई तक फिजिकल सत्यापन और 14 जुलाई तरक फीस जमे कराएंगे। 16 जुलाई से तीसरे और 29 जुलाई से चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। यह छह अगस्त तक चलेगी। इसके बाद बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिल होंगे।
आइटीआइ के विभिन्न ट्रेड में दाखिला का लिए 20 जून शेड्यूल जारी कर दिया गया है। छात्रों को यदि दाखिला से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी है तो पोर्टल पर देख सकते है। दस्तावेज से लेकर दाखिला से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो आईटीआई में आकर संपर्क कर सकते हैं।
– रविद्र पाल ,प्लेसमेंट इंचार्ज आईटीआई एनआईटी पांच

