Faridabad/Alive News: सेक्टर -56 की महिलाओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर नगर निगम और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जब तक प्रतापगढ़ से डंपिंग यार्ड हटा नही दिया जाता, प्रतिदिन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों को हमारी मांगे माननी पडेंगी, क्योकि यह जायज है।
सेक्टर -55- 56 के निवासीयों के मुताबिक लंबे समय से प्रतापगढ़ के डंपिंग यार्ड को हटाने की मांग की जा रही है। विधायका से लेकर केंद्र राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से डंपिंग यार्ड हटाने की मांग कर चुके है, लेकिन सुनवाई नही हो पा रही है। प्रतापगढ़ रिहायशी एरिया है। इससे सेक्टर -55 और 56 सटा हुआ है। नगर निगम के रिहायशी एरिया में डंपिंग यार्ड बना दिया गया है, जिससे हजारो लोगो को पनेशानी हो रही है। घरो के अंदर तक की दुर्गंध आती है।मंगलवार को महिलाओं के विरोध और पुलिस के साथ धक्का मुक्की का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। महिलाओं का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी रोष जताएंगी।

