March 7, 2026

AI अभी एक इंटर्न है लेकिन यह बहुत तेजी से अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसी क्षमताएं हासिल कर लेगा। 

Delhi/Alive News : इन दिनों कई बड़ी टेक दिग्गज कंपनियां ए.आई को और ज्यादा एडवांस बनाने में जुटी हैं। इसी बीच ओपन ए.आई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई की मौजूदा कैपेबिलिटीज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल उनका कहना है कि एआई अभी एक इंटर्न है, लेकिन साथ ही यह भी बताया है कि बहुत तेजी से यह टेक्नोलॉजी अनुभवी सॉफ्टवेयर इंजीनियर जैसी कैपेबिलिटीज हासिल कर लेगी। यानी आने वाले दिनों में एआई नेक्स्ट लेवल पर पहुंच सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

ओपन एआई के सीईओ ने क्यों कहा ऐसा-
सैम ऑल्टमैन ने स्नोफ्लेक समिट 2025 में बताया कि आज एआई ऐसा इंटर्न है जो कुछ घंटों तक काम कर सकता है, लेकिन जल्द ही यह ऐसा अनुभवी इंजीनियर बन जाएगा जो कई दिनों तक लगातार मुश्किल काम भी आसानी से कर लेगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल तक हमें ऐसे एआई एजेंट भी देखने को मिल जाएंगे जो मुश्किल काम आसानी से कर देंगे और नए ज्ञान की खोज तक कर सकते हैं। सैम ऑल्टमैन का कहना है कि फ्यूचर में एआई मुश्किल कोडिंग को आसानी से हल करने, सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर डिजाइन करने और स्ट्रेटेजिक डेवलपमेंट के फैसलों में अहम भूमिका निभा सकता है।

इतना ही नहीं ऑल्टमैन ने यहां तक कह दिया है कि आने वाले वक्त में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों को रेगुलर कोडिंग से आगे बढ़कर अपने आप को और बेहतर करना होगा। उन्हें मुश्किल एआई -बेस्ड प्रोजेक्ट्स को मैनेज करने एआई का एथिकल यूज और नई टेक्निकल कैपेबिलिटीज को डेवलप करने जैसे एरिया पर फोकस करना होगा।

नौकरियों पर दिखने लगा एआई का असर-
ओपन ए.आई के सीईओ ने यह बात ऐसे वक्त में कही है जब एआई की वजह से लोगों की नौकरियां जा रही हैं और हर तरफ इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कुछ वक्त पहले एंथ्राेपिक के सीईओ डेरिओ एमोडेई ने तो यहां तक कह दिया था कि एआई की वजह से आने वाले पांच सालों में 50 परसेंट तक एंट्री-लेवल वाइट कॉलर नौकरियां खत्म हो सकती हैं जिससे अमेरिका में अनइंप्लॉयमेंट रेट 20% तक पहुंच सकता है।